Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटीएमसी विधायक के बयान पर भड़की बीजेपी,  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी...

टीएमसी विधायक के बयान पर भड़की बीजेपी,  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले—“बाबर आक्रमणकारी, गुलामी के प्रतीकों का करेंगे विरोध”


अयोध्या। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने संबंधी टीएमसी विधायक के बयान पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष की सोच आज भी गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे दल आज भी बाबर जैसे आक्रमणकारी को अपनी राजनीतिक स्मृतियों में जीवित रखे हुए हैं। कोई भी धार्मिक स्थल कहीं बने, अनुमति के बाद बनेइससे हमें आपत्ति नहीं, लेकिन गुलामी के प्रतीकों का हम विरोध करते रहेंगे। बाबर इस देश का गौरव नहीं, बल्कि आक्रमणकारी था और हमारी पार्टी का संकल्प है कि वैचारिक मानसिक गुलामी को समाप्त किया जाए।

अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह में सांसद अवधेश प्रसाद को निमंत्रण न देने पर चौधरी ने इसे राजनीतिक बयानबाज़ी बताते हुए कहा कि राम मंदिर और ध्वजारोहण का यह अवसर केवल किसी दल का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्षों बाद रामलला विराजमान हुए हैं और यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। विपक्ष इसे राजनीतिक एजेन्डा बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता ऐसे विभाजनकारी बयान स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसी पार्टियां समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही हैं। बोले राजनीति में तनाव और टकराव पैदा करने की उनकी कोशिश अब पुरानी हो चुकी है। बिहार में जनता ने उन्हें जवाब दिया है और 2027 में उत्तर प्रदेश में भी यही होगा। उपचुनावों में भी यूपी की जनता ने जातिवाद और विभाजनकारी राजनीति को खारिज किया है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों पर काम कर रही है और आने वाले चुनाव विकास और सुशासन के आधार पर लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा, कि हम जनता के बीच अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाते हैं। हमारा एजेंडा विकास, सुरक्षा और सुशासन है और इसी आधार पर जनता का भरोसा हमें मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष मिल्कीपुर के घटौली गांव में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के भतीजे के विवाहोपरान्त नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments