Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम भक्तों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी भाजपा

राम भक्तों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी भाजपा


अयोध्या। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों राम भक्तों की अयोध्या आने की उम्मीद है। आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय सहादत्तगंज में महानगर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बैठक की।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आते ही यहां की महिमा, आध्यत्मिकता का अनुभव हो। इसकी योजना बनाई जा रही है। आने वाले राम भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवहन के अनुसार हम सभी 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक अपने आस-पास वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएं। अयोध्या को प्लास्टिक मुक्त व कचड़ा मुक्त बनाएं। अयोध्या के महिमा व दिव्यता के अनुसार स्वच्छ व सुंदर अयोध्या का संकल्प लें।

ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में अध्यात्मिक के साथ विकास का अभूतपूर्व दृश्य अयोध्या में दिख रहा है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के अध्यात्मिकता के साथ विकास का भी अनुभव हो। इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिसे लेकर भाजपा कार्यकताओं को जिम्मेदारी दी जा रही  है। भक्तों के लिए रहने के टेंट सिटी का निर्माण हो रहा है। जहां स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दर्जनों स्थानों पर भोजन का प्रबंध हो रहा है। कार्यकताओं की टोली बनाई जा रही है। जो आने वाले राम भक्तों को मंदिर दर्शन, अयोध्या की महिमा व अयोध्या व इसके परिक्षेत्र के प्रमुख पौराणिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी देंगे।

इस अवसर पर जय नारायण सिंह रिंकू, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, तिलक राम मौर्य, दिव्य प्रकाश तिवारी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, नंदकुमार सिंह, बालकृष्ण वैश्य बबलू मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


अभियानों की हुई समीक्षा


सहादतगंज कार्यालय पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर समीक्षा बैठक अयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नमो एप, वोटर चेतना महाअभियान, बूथ मूल्यांकन अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। अभियान के संयोजकों से अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments