Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

अयोध्या। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गयी है। पार्टी द्वारा वर्तमान में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। 15 से 25 मार्च तक भाजपा द्वारा इस अभियान को चलाया जायेगा। जिसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रहे है।
27 फरवरी को अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित हो चुकी है। जिसमें प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने बूथ कमेंटियो को लेकर पदाधिकारियों को जानकारी दी है। पार्टी का कहना है कि बूथ कमेटी सर्व स्पर्शी व सर्वव्यापी होनी चाहिए। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। परन्तु कई ऐसे बूथ है जहां पार्टी कमजोर रही। वहीं जिले की गोसाईगंज व मिल्कीपुर विधानसभा में पार्टी को हार का सामना भी करना पड़ा। अब पार्टी जिन बूथों पर कम वोट मिले उनकी समीक्षा कर रही है। जिससे लोकसभा चुनाव मे उसे ज्यादा से ज्यादा बूथों पर विजय प्राप्त हो सके। वहीं नगर निकाय चुनाव भी आने वाले है। इस चुनाव में भाजपा के बूथ मैनेजमेंट की परीक्षा भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments