Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदस जनवरी को होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

दस जनवरी को होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की बूथ और मण्डल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।

      जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने चुनावी प्रक्रिया जारी करते हुए कहा कि 10 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में 10 बजे सुबह से भाजपा जिलाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराया जाएगा।कहा कि संगठन द्वारा तय मानक के अनुसार दो बार के सक्रिय सदस्य और वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी जिनकी आयु 45 से 60 वर्ष के बीच में होगा वही कार्यकर्ता जिला जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के योग्य होगा। कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से आम सहमति के आधार पर योग्य कार्यकर्ता का जिलाध्यक्ष पद पर चयन किया जाता है। कहा कि भाजपा में दायित्व परिवर्तन एक सांगठनिक प्रक्रिया है। भाजपा में चुनाव प्रक्रिया 3 वर्ष के लिए किया जाता है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और खुशी के माहौल में चुनाव को सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील भाजपा कार्यकर्ताओं से किया है।

       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह जिले के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं,वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श के लिए आठ जनवरी को जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments