Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर लगाया सपा प्रत्याशी के...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर लगाया सपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने का आरोप

अंबेडकर नगर। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सपा सांसद लालजी वर्मा के प्रशासनिक दबाव,अनर्गल आरोप एवं कटेहरी विधान सभा उप चुनाव में सपा सांसद के दबाव में जिला प्रशासन के कार्य करने पर प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन पर सपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि सपा सांसद हर चुनाव में ड्रामा करते हैं। सपा सांसद परिवारवाद के पोषक हैं। कुर्मी समाज और पिछड़े वर्गों के लोगों का अपमान करते हैं। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सपा सांसद के राजनैतिक कद और धन बल के प्रभाव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। कहा कि जिला प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराए। उन्होंने सपा सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सांसद ने सपा प्रत्याशी अपनी पत्नी को वोट देने के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार को लाल पर्ची के द्वारा धमकाया है। सपा प्रत्याशी के पक्ष में सपा कार्यकर्ता द्वारा शराब,पैसा बांटते हुए धमकी भी दिया जा रहा है, सपा कार्यकर्ता को पैसा बांटते पकड़ा भी गया है। कहा कि भाजपा दलित समाज का सम्मान करती है। सपा नेता दलित समाज को अपमानित करते हैं। सपा सांसद लालजी वर्मा स्वयं लाल पर्ची बंटवा कर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकवा रहे हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराते हुए निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। जिला प्रशासन सपा सांसद लालजी वर्मा के प्रभाव में नहीं आए। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments