Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा जिलाध्यक्ष ने दलित बस्ती में जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दलित बस्ती में जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

अंबेडकर नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवारा के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाति बस्तियों में सघन सम्पर्क अभियान चला रही है।जिसके अंतर्गत भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के दलित बस्तियों में संपर्क लगातार किया जा रहा है।

          भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के नगर मण्डल की ऊष्मापुर,फरीदपुर एवम सोनगांव की सलाहुद्दीनपुर में जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,अनिल मिश्र,विक्की गौतम,देवेश मिश्र,विकास निषाद के साथ अनुसूचित जाति बस्ती में सघन सम्पर्क कर चौपाल लगाया।इस दौरान श्रद्धाभाव से डाक्टर भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

      भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने दलित बस्ती में सम्पर्क के दौरान आयोजित चौपाल में कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोग हर क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं।अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवम वजीफा दिया जा रहा है।पहले सामान्य विकासात्मक कार्यक्रमों में अनुसूचित जातियों को मिलने वाला लाभ नहीं मिल पा रहा था लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से बिना भेद भाव किए अनुसूचित जातियों को मिलने वाला लाभ बराबर मिल रहा है।अनुसूचित जातियों के जीवन स्तर उठाने वाले सभी उपाय भाजपा सरकारें कर रही हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।संचालन जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने किया।

       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को चले अनुसूचित बस्ती सम्पर्क अभियान में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,सुभाष राय,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने जन सम्पर्क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments