Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा प्रत्याशी के भारी बहुमत से जीतने का किया दावा

भाजपा प्रत्याशी के भारी बहुमत से जीतने का किया दावा

अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से समर्थित प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के भारी बहुमत से जीतने का दावा किया है। रिकाबगंज स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज के बाहर बनाए गए बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में चर्चा कर रहे थे। पूर्व शिक्षक व भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आज हम सभी कार्यकर्ता भाजपा से समर्थित प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में मतदाताओं को मतदाता और उनको जिताने की अपील की।
उन्होंने बताया कि देवेंद्र प्रताप सिंह जीते हुए प्रत्याशी है केवल जीत की औपचारिकताएं बाकी है। भाजपा नेता चंदन सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देखते हुए जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह को ही चुनेगी। शिक्षक नेता अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हो रही है। देवेन्द्र प्रताप सिंह बहुमत से विजयी होंगे। चारो तरफ भाजपा की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं में धीरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ठुल्लू, रामजी सोन, प्रांशु अग्रवाल, पार्षद राम नंदन तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, सुनील यादव, किरण पाल, उमेश अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments