Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एकता पदयात्रा को लेकर भाजपा ने शुरु की तैयारियां

एकता पदयात्रा को लेकर भाजपा ने शुरु की तैयारियां

0
14

अयोध्या। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पखवारा के अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 नवम्बर को एकता पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो हनुमान मंदिर पूरा बाजार से गंगौली तक निकलेगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अयोध्या विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में पदयात्रा को ऐतिहासिक और जनसंपर्क अभियान के रूप में मनाने की रणनीति बनी। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। एकता पदयात्रा हमारे राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पुनः सशक्त करने का प्रतीक बनेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता जनता से संवाद स्थापित करेंगे और एकता, विकास व राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। यह यात्रा समाज के हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम बनेगी और सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देगी। मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, हरभजन गौड़, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, अशोका द्विवेदी, अनूप श्रीवास्तव, देवता पटेल, सियाराम वर्मा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here