Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेरी माटी मेरा देश अभियान में हर घर से मिट्टी संग्रह का...

मेरी माटी मेरा देश अभियान में हर घर से मिट्टी संग्रह का भाजपा ने रखा लक्ष्य

अयोध्या। भाजपा द्वारा 8 से 13 सितम्बर के बीच मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत हर घर से मिट्टी व अक्षत एकत्रित करने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत की मिट्टी को लेकर मातृभूमि के प्रति समपर्ण और शहीदों की वीरता को याद करने का अवसर है। इस अभियान से प्रत्येक घर को जोड़ना हमारा लक्ष्य है। गांव से लेकर शहर तक हमें कलश लेकर हर परिवार से सम्पर्क स्थापित करना है। अक्षत व मिट्टी को प्रत्येक घर से लेकर एकत्रित करना है। जिला प्रभारी व एमएलसी पद्मसेन चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महानगर का संयोजक महानगर महामंत्री शैलेन्दर कोरी व जिले का संयोजक जिला महामंत्री अशोक कसौधन को बनाया गया है। नगर निगम व ब्लाक स्तर पर इस कलश को एकत्रित किया जायेगा। जिसके बाद यह जनपद मुख्यालय से प्रदेश व प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जायेगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि 8 से 13 सितम्बर तक एक प्लान्ड तरीके से हर घर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। शहर में लोगो से मिट्टी व अक्षत् एकत्रित करना है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को अपने भीतर समाहित करते हुए अपनी उपस्थिति समाज में दर्ज कराता है। अभियान को लेकर सुबह से टीमें जनसम्पर्क करना प्रारम्भ कर दें। हर परिवार से अपने घर की मिट्टी देने का अनुरोध करना है। अभियान के बारें में लोगो के विस्तार से जानकारी भी देना है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, गोसाईगंज चेयरमैन डा विजयलक्ष्मी जायसवाल, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, दिव्य प्रकाश तिवारी, आकाश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments