Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 चोरी की बाइकें बरामद

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 चोरी की बाइकें बरामद


अम्बेडकर नगर। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई को थाना जैतपुर, जलालपुर, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कोशिशों से अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई शनिवार की तड़के की गई। पुलिस टीम ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 83 के अंडरपास के नीचे चौराजी मुस्कुराई स्थान से चारों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों में सत्येन्द्र कुमार उर्फ लौटू पुत्र स्व. छेदीलाल, निवासी ग्राम अमरौला, थाना अकबरपुर अंकुश गौतम पुत्र अरुण कुमार, निवासी ग्राम चौदहप्रास, थाना जैतपुर,नीरज कुमार पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम चौदहप्रास, थाना जैतपुर, बंटी कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना जैतपुर हैं। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी शादी-ब्याह और बारात में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के बहाने पहुंचते थे और मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकें ग्राम ढाका स्थित एक खंडहरनुमा स्कूल में छिपाकर रखी जाती थीं और फिर उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।


15 चोरी की बाइकें बरामद


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम ढाका स्थित पुराने स्कूल परिसर से झाड़ियों और कमरों में छिपाई गई कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इन बाइकों में अधिकांश बिना नंबर प्लेट की थीं, जबकि कुछ पर नंबर लगे मिले। सभी वाहनों की जानकारी विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से मेल खाती है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना जैतपुर पर  मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि सहित कुल तीन थानों की पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहते हुए आगामी समय में भी इसी प्रकार सतर्कता व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


गिरोह के पकड़े जाने से और खुलासे संभव


पुलिस टीम अब बरामद मोटरसाइकिलों से जुड़ी बाकी जानकारियों की पड़ताल कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य और भी कई चोरी की वारदातों में संलिप्त हो सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments