Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत 

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत 

अम्बेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र के सतरही गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना जब घर पर पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया। वृद्ध पिता व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

 जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के सहिजना हमजापुर निवासी 31 वर्षीय अमित मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा आजमगढ़ जिले में किसी निजी कंपनी में कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह घर से आजमगढ़ के लिए बाइक से निकला था। रामनगर न्यौरी मार्ग पर सतरही गांव के नगर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पड़ोसी जिला आजमगढ के अतरौलिया में मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत् घोषित कर दिया। मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके एक माह बच्ची भी है। पत्नी वा वृद्ध पिता का रो रो कर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments