Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामवेशी की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल

मवेशी की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इनायत नगर बाजार में छुट्टा मवेशी की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वीरेंद्र कुमार निवासी ढोली आसकरन थाना खंडासा रविवार की शाम बाइक से अपने घर से इनायत नगर बाजार पहुंचा ही था कि सड़क पर घूम रहे एक छुट्टा मवेशी ने दौड़ कर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मवेशी की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना व्यापारी नेता अरुण गुप्ता ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉ पवन कुमार मौर्या ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ पवन मौर्य ने बताया युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिससे युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने का अभियान सरकार द्वारा भले ही चलाया गया हो लेकिन मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया है। अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा मवेशियों के जमावड़े से आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें कुछ तो घायल लेकिन कुछ को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments