Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में कल निकाली जाएगी बाइक रैली

जनपद में कल निकाली जाएगी बाइक रैली


अंबेडकर नगर।  मेरी माटी मेरा देश तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर 13 अगस्त को हवाई पट्टी अकबरपुर से अपराह्न 4 बजे एक बाइक रैली निकाली जाएगी। यह बाइक रैली हवाई पट्टी से प्रारम्भ होकर पटेल तिराहा होते हुए पुरानी तहसील तिराहा से फौव्वारा शहजादपुर होते हुए मालीपुर मोड़ बाईपास पहुंचकर, वहाँ से बाईपास के रास्ते बसखरी मार्ग पर मुड़कर बसखारी – अकबरपुर बाईपास से उतरकर पुनः पटेलनगर तिराहा होते हुए हवाई पट्टी अकबरपुर पर वापस आयेगी। उक्त बाइक रैली के हवाई पट्टी अकबरपुर पर वापस आने के उपरान्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा “मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत पंच प्रण शपथ ली जायेगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments