Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बाइक सवार युवक की सरेराह पिटाई, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाइक सवार युवक की सरेराह पिटाई, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
9
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के पट्टी मुइयन चौराहे पर सोमवार को बाजार जा रहे एक युवक पर बोलेरो सवार पांच लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।


पीड़ित की तहरीर में लगाए गंभीर आरोप


पीड़ित नईमुल्लाह निवासी कटघर मूसा थाना सम्मनपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह ग्राम प्रधान मो. आलम की मोटरसाइकिल से सम्मनपुर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह पट्टी मुइयन चौराहे पर पहुँचा, तभी बोलेरो से पहुंचे गाँव के ही निवासी मो. नसीम, उसके पुत्र मो. अमन, मो. अरशद, मो. आफताब और मो. साबिर पुत्र अजीमुद्दीन ने अचानक उस पर हमला बोल दिया।

नईमुल्लाह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लात-घूसों के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी आंखों में गंभीर चोट आई। हंगामा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here