Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीकापुर विधायक ने किया हेल्थ एटीएम मशीन की शुरुवात

बीकापुर विधायक ने किया हेल्थ एटीएम मशीन की शुरुवात

अयोध्या। सोहावल क्षेत्रवासियों को सरकार से तोहफा मिला है। सेहत से जुड़ी हुई जांच के लिए हेल्थ एटीएम मशीन की शुरुवात यहां हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य सोहावल में हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन बीकापुर के विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने किया। हेल्थ एटीएम मशीन से 1 मिनट में लगभग 37 प्रकार की जांच होगी।
इस दौरान विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा हमारी सरकार सुरक्षा स्वास्थ्य शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। जिसके तहत हम लोग अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमारा प्रयास सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस तरह की हेल्थ एटीएम मशीन उपलब्ध हो जिससे सभी प्रकार की जांच होने में लोंगो सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्स्क व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments