Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है बिड़हर घाट पुल

सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है बिड़हर घाट पुल


आलापुर अंबेडकर नगर । जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बिडहर घाट सुसाइड प्वाइंट बन गया है। घाघरा नदी के उपर बने बिडहर घाट पुल से आए दिन महिला या पुरुष कूद कर अपनी जान दे रहें हैं।

आपको बता दें कि यह घाट अपने आप में अनोखा घाट बन गया है, क्योंकि इस पुल से आए दिन कोई न कोई अपनी जान देने के लिए इस पुल से नदी में छलांग लगा देता है , यदि किसी ने कूदते देख लिया तो उसे बचाने का प्रयास करते रहते हैं। एक साल में दर्जनों की संख्या में लोगों ने यहां पर सुसाइड करने का या तो प्रयास किया या तो सुसाइड के दौरान उनकी मौत हो गई। आलम यह है कि लोग रात के समय में इस घाट से गुजरते समय भी डरते रहते हैं। यहां के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस पुल पर जाली लगवाया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति इस पुल से नदी में छलांग ना लगा पाए यदि जाली लगी रहेगी तो लोग इस पुल से नदी में नहीं कूद पाएंगे। यह लंबा पुल है पूरी तरह से खुला हुआ है।  इस घाट पर  पर्याप्त पानी रहता है इसलिए स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पुल को जाली से ढाका जाए जिससे नदी में कोई भी व्यक्ति कूद ना पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments