Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या महोत्सव का हुआ भूमि पूजन, 24 दिसम्बर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी...

अयोध्या महोत्सव का हुआ भूमि पूजन, 24 दिसम्बर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे उद्घाटन


अयोध्या। वैदिक मंत्रों के मध्य अयोध्या महोत्सव 2024 का भूमि पूजन मंडलायुक्त गौरव दयाल व बावन मंदिर के पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभशरण  ने किया। कार्यक्रम की शुरूवात 24 दिसम्बर को केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे द्वारा किया जाएगा। 24 दिसम्बर से 10 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में सपना चौधरी व व गजल गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुतियां होंगी।

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि अयोध्या में लोक कलाओं व लोक परम्पराओं को जनमानस तक पहुचाने का यह अयोध्या महोत्सव एक सशक्त माध्यम बनेगा। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार का महोत्सव विविध संस्कृतियों के संगम के रूप में आयोजित होने जा रहा है। जिसमे कई बड़े कलाकार शिरकत करेंगे। अयोध्या महोत्सव स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों जैसे भजन गायिका स्वाति मिश्रा, सहनाज अख्तर, गजल गायक कुमार सत्यम, लोक नृत्यांगना सपना चौधरी देश की सांझी विरासत को प्रस्तुत करेगा।

मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस बार का महोत्सव राममंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित हो रहा है इसीलिए ये महोत्सव रामजी को समर्पित थीम राम जी विराजे मोर अवध नगरिया पर हो रहा है। विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने कहा कि यह महोत्सव जनपद के विभिन्न कलाकारों के एक मंच देने का काम करता हैं और बहुत सारे विविध आयोजन जनपदवासियों को ऊर्जा प्रदाने करने का काम करते है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति व विरासत के विभिन्न रंगों को समहित करते हुए महोत्सव अपने नए नए अभिनव प्रयासों से नए आयाम गढ़ रहा है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा किअयोध्या महोत्सव पिछले पंद्रह वर्षों से नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है । श्रीराम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी कि महोत्सव विभिन्न ग्यारह क्षेत्रों में अयोध्या रत्न व अयोध्या गौरव सम्मान भी देता है,मेरी अयोध्या महोत्सव परिवार को शुभकामना व आशीर्वाद है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,डॉ विक्रमा प्रसाद पाण्डेय,भाजपा नेता शक्ति सिंह, अभय सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्राचार्य साकेत महाविद्यालय डॉ अभय सिंह, प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सिंह, अयोध्या महोत्सव न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल,सचिव नाहिद कैफ,महासचिव अरुण दिवेदी, विवेक पाण्डेय, उपाध्यक्ष ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा, मोहित मिश्रा, रवि चौधरी, आकिब खान, गौतम सिंह, अनुराग सिंह, बृजेश ओझा, श्रीप्रकाश पाठक, आजाद सदक, शशांक उपाध्याय, अभिनव द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments