Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभिस्वां चितौना हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना कारण, आरोपी गिरफ्तार

भिस्वां चितौना हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना कारण, आरोपी गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वां चितौना गांव में नाबालिग दलित छात्रा की हत्या का राज़ आखिरकार पुलिस ने खोल दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि छात्रा की हत्या उसी के परिचित युवक शनि ने की थी, जिसे मंगलवार  को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि मृतका आरोपी शनि पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि शनि का किसी अन्य युवती से संबंध था। इसी वजह से वह छात्रा को रास्ते से हटाना चाहता था। घटना से एक दिन पहले आरोपी ने छात्रा से वीडियो कॉल पर बातचीत की और विश्वास में लेकर मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि बीते 27 सितम्बर को छात्रा का शव गांव के निकट धान के खेत में बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। बताया गया कि छात्रा 27 सितम्बर की सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी, मगर घर वापस नहीं लौटी। बाद में गांव के खेत में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपी शनि निवासी युसुफपुर थाना सम्मनपुर बताया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग और शादी के दबाव के चलते यह जघन्य हत्या हुई। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments