Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभिस्वा चितौना हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी, कांग्रेस–सपा–बसपा...

भिस्वा चितौना हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी, कांग्रेस–सपा–बसपा नेताओं ने दी सांत्वना


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में छात्रा की हत्या के बाद राजनीतिक दलों का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के पांचवें दिन भी दिनभर नेताओं का आना-जाना जारी रहा।

बुधवार दोपहर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। मलिहाबाद के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने परिजनों को सांत्वना दी और सरकार की ओर से दी गई सहायता को अपर्याप्त बताते हुए अतिरिक्त मदद दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, कृष्ण कुमार यादव, रामकुमार पाल, सुनील मिश्रा, मेराजुद्दीन, राजबहादुर मिश्रा, राजकुमार अग्रहरि, आर.पी. कौशल, विजय शंकर तिवारी, अशोक सत्यार्थ, मुन्नीलाल, जसराज गौतम समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद लालजी वर्मा भी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

बाद में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने करीब 20 मिनट तक परिजनों से बातचीत की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सामने ही पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच और आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। उनके साथ जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, दिलीप विमल, राम नयन निर्दोष, चुन्नीलाल गौतम, समीर चौधरी, डॉ. दयाराम राजभर, राजेश कुमार गौतम, दिनेश भारती, अभिषेक पाल, तिलकधारी गौतम, संदीप व सुरेंद्र कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती और मीडिया का जमावड़ा बना हुआ है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजनीतिक दलों का पहुंचना लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments