Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचन्द्रशेखर पर हमले के विरोध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

चन्द्रशेखर पर हमले के विरोध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर के हमले को लेकर संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने शहर के तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया भीम आर्मी के जिला अधक्ष संजय रावत के नेतृत्व में भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क पहुंचकर नारेबाजी किया। सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद द्विवेदी को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग किया गया कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए और हमलावरों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका लगाई जाए। अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं। तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता चक्का जाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संजय रावत ने बताया कि सहारनपुर के देवबंद एरिया में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ था जिसके विरोध अयोध्या में धरना प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments