◆ इंटर में अभिषेक यादव ने 96%, व हाईस्कूल परीक्षा में श्रेयांश मिश्रा को मिले 98% अंक
अयोध्या। भवदीय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 12वीं और 10वीं के परिणामों में छात्रों ने उल्लेखनीय अंक अर्जित किए और जिले के शैक्षणिक मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. रेनू वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय से अभिषेक यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श कुमार यादव 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अनुराग वर्मा व सुहानी जायसवाल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान साझा किया।



