Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासभी ब्लाकों में सदस्यता अभियान चलायेगी भारतीय किसान यूनियन

सभी ब्लाकों में सदस्यता अभियान चलायेगी भारतीय किसान यूनियन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत गांधी पार्क में लगाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया। संगठन की समीक्षा बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष देव नारायनसिंह ने किया। अयोध्या जनपद के सभी ब्लॉकों पर सदस्यता अभियान चलाने को निर्देशित किया गया और 25 सितंबर को लखनऊ में महापंचायत में पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया।
किसानों की समस्याओं को लेकर 5 बिंदु का ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित तहसीलदार सदर को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि छुट्टा जानवरों को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए चेक मार्ग गौहनिया गाटा संख्या 717 दबंगों द्वारा जो कब्जा कर लिया गया है। उसको खाली कराया जाए पुरुषोत्तमपुर में ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाकर रामजीत पांडे का रास्ता खुलवाया जाए। भूमि विकास बैंक मैनेजर द्वारा किसानों का उत्पीड़न वसूली के नाम पर बंद किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जगत पाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह मंडल महासचिव जिलाजीत वर्मा महानगर अध्यक्ष अजय यादव तहसील अध्यक्ष रामजीत पांडे जिला उपाध्यक्ष राजमणि यादव ब्लॉक अध्यक्ष माया सुनील यादव जेपी किसान रामप्यारे धुरिया शत्रुघन यादव पूरा ब्लाक महासचिव चंद्रभान सिंह चंद्रबली यादव उमेश यादव अर्जुन यादव राजकुमार सोहावल ग्राम सभा अध्यक्ष निर्मल कुमार बिरौली ग्राम सभा अध्यक्ष विपुल बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ प्रीति पांडे रामगोपाल पांडे मुन्ना लाल यादव राम सुरेश धुरिया रेनू उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments