Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तिकोनिया पार्क में दिया...

अपनी मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तिकोनिया पार्क में दिया धरना

अयोध्या। भूमि अधिग्रहण एवं अपनी कई मांगों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व किया गया। अरविंद यादव ने बताया कि 2017 से लेकर किसानों का सर्किल रेट ना बढ़ाए जाने को लेकर तथा ग्राम मांझा बहरेटा माझा तिहरा माझा रामपुर मांझा दुर्गागंज ऐसे ग्राम सभाओ का सर्वे बंदोबस्त नहीं हुआ। उसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। आज 40 साल हो गए लेकिन अभी तक सर्वे बंदोबस्त ना करके हम सभी किसान भाइयों की जमीन लूटी जा रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाकर जमीने अधिग्रहण कराई जा रही है। जब सर्वे बंदोबस्त हो जाएगा किसानों की आबादी कट जाएगी। उसके बाद भी जो जमीन होगी वह किसानों की सहमति से होगी। किसानों के साथ जोर जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) अयोध्या से लखनऊ तक धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। अगर हम लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश सचिव फरीद अहमद जो भी निर्णय लेंगे उसको हम लोग स्वीकार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments