Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

अयोध्या। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर रिकाबगंज स्थित पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन से गुलाबबाड़ी तक पदयात्रा निकाली। हाथ में पार्टी का झंडा लिए नेताओं ने नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो का नारा लगाया।यात्रा में पार्टी की महिला नेता भी शामिल रही। पूरे यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं में उत्साह बना रहा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू, प्रमिला राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से विपक्षी घबराए हुए हैं। हम उनकी बेचैनी की परवाह न कर इस यात्रा का दूसरा पार्ट आरंभ करने जा रहे हैं। दूसरी यात्रा देश के बचे हुए हिस्सों से नफरत को समाप्त करेगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments