Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारत जोड़ो यात्रा देश की दशा और दिशा तय करेगी - सत्यनारायण...

भारत जोड़ो यात्रा देश की दशा और दिशा तय करेगी – सत्यनारायण पटेल

अंबेडकर नगर। 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहमदाबाद से दांडी तक की पद यात्रा की थी उसने देश को निर्भय बनाया था आज  लोकतंत्र, संविधान,बोलने की आजादी खतरे में है और सरकार की गलत नीतियों की खिलाफत करने वालों के घर ईडी, सीबीआई इन्कम टैक्स पहुंच जाती है। भाजपा सरकार द्वारा लोगों को डराया धमकाया जा रहा है उक्त बाते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उप्र कांग्रेस सहप्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने जिले के कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, और उन्होंने डरो मत का नारा दिया है। उनके द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा देश की दशा और दिशा तय करेगी। भाजपा द्वारा फैलाई गयी नफरत और डर की राजनीति खत्म करेगी ।

आगामी 03 जनवरी को लोनी बार्डर से गाजियाबाद उप्र में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जनपद के समस्त कांग्रेसजनों की बैठक जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता और उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल के संचालन में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उप्र सहप्रभारी सत्य नारायण पटेल ,उप्र कांग्रेस पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी तथा उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी मौजूद रहे। इससे पूर्व जनपद सीमा पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में समस्त कांग्रेसजनों मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया ।

उप्र कांग्रेस पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,विधायक  ने कहाकि देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा जरूरी है। भारत जोड़ो यात्रा मे अम्बेडकरनगर के कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए और सभी लोग दो जनवरी 2023 को लोनी बार्डर पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

उप्र कांग्रेस सचिव जनपद  प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि  आगामी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचेगी वहां अम्बेडकरनगर के कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा की अगुआई कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत कर नयी मिसाल कायम करेंगे और भागीदारी करनेवाले हर कार्यकर्ता को उप्र कांग्रेस प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने  बताया भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में पहुंचने पर जिले के कांग्रेसजन शामिल होंगे। आगामी दो जनवरी 2023 को प्रातः सात बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर समस्त कांग्रेसजन इकठ्ठा होंगे दो बसों के साथ एक अतिरिक्त बस की व्यवस्था है साथ में जो लोग निजी वाहनों से चलेंगे वे सभी एकसाथ यहाँ से लोनी बार्डर के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ,सै मेराजुद्दीन किछौछवी, उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल, मो अनीश खान ने कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया और अजय सिंह कप्तान ने मुख्य अतिथि को पुस्तक भेंट की ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ,जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष पीसीसी सदस्य संजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकबरपुर प्रभारी सुखीलाल वर्मा ,पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ,पूर्व प्रत्याशी सुनील मिश्रा, जिला कांग्रेस महासचिव आलोक पाठक , अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”,उपाध्यक्ष  रवीश शुक्ला, अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी “बंटी”, ललित मोहन श्रीवास्तव, मसरूर आलम जैदी, अफरोज आलम वेग, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”,  बद्रीनारायण शुक्ल, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इमरान गांधी, जनसूचना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, जय प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस के महासचिव आशुतोष मिश्र “आशू”, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, सुरेंद्र यादव, शोभनाथ कन्नौजिया, राम वचन शुक्ला, राकेश वर्मा, अकबरपुर ब्लाक कोषाध्यक्ष सूर्यभान मिश्र, सत्य प्रकाश दूबे, जैसराज गौतम, अनंत बहादुर सिंह, वी पी गौतम, विशाल तिवारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव “संजय”, रामजी वर्मा, राधेश्याम चौहान, हेमंत अहीर, अकील अहमद, नासिर अली, जीवलाल भारती, नायाब कुमार, अनिल मालवीय, वीरेंद्र प्रताप, मस्तराम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments