Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारत गौरव यात्रा स्पेशल ट्रेन पहुंची अयोध्या, कर्नाटक से आये श्रद्धालुओं ने...

भारत गौरव यात्रा स्पेशल ट्रेन पहुंची अयोध्या, कर्नाटक से आये श्रद्धालुओं ने लगाये मोदी व योगी के जयकारे

अयोध्या । कनार्टक से धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। भारत गौरव यात्रा स्पेशल ट्रेन के अयेध्या पहुंचने पर यात्री उत्साहित दिखाई दिये। उन्होने यहां मोदी व योगी के जयकारे लगाये। 11 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक से इस यात्रा को रवाना किया था। काशी विश्वनाथ दर्शन करने के उपरान्त श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। यहां के बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। अयोध्या अपने के बाद श्रद्धालुओं ने रामलला समेत कई मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इससे पहले सभी ने सरयू स्नान किया।

कर्नाटक से आये तीर्थ यात्रा शेखर ने बताया कि वह 8 दिन व 7 रात की यात्रा पर बैंगलोर से निकले है। यहां आने पर काफी अच्छा लग रहा है। इसके बाद हम प्रयागराज जायेगे। श्रीकांत ने बताया कि सभी काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद अयोध्या आये है। प्रदेश में काफी अच्छी सुविधा इस बार मिली है। इस सुविधा को देखकर मन प्रसन्न हो गया। काशी से हम अयोध्या आये है। इसके बाद प्रयागराज जायेंगे। काशी व अयोध्या दर्शन करना एक स्वप्न की तरह था। सभी इच्छा होती है यहां आने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments