Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभदरसा गैंग रेप पीड़िता बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर

भदरसा गैंग रेप पीड़िता बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर


अयोध्या। भदरसा गैंग रेप पीड़िता को सोमवार को लखनऊ के लिए रिफर किया गया है। उसे खांसी व बुखार की समस्या थी। जिसको देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर किया गया है। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल बच्ची से मुलाकात के लिए जिला महिला चिकित्सालय पहुंचा। जहां पीड़िता की मां को कक्ष के बाहर बुलाकर उनसे मुलाकात कराई गई। इसी दौरान सीएमओ संजय जैन अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों से विचार-विर्मश के बाद बच्ची को एम्बुलेंस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अधिकारी मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देने से कटराते नजर आए। जिला महिला चिकित्सालय में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे। बच्ची को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लखनऊ भेजा गया है। उसके साथ सीएमएस महिला चिकित्सालय भी लखनऊ गईं हैं।
सीडब्लूसी के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी का ने बताया नाबालिक बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर किया गया है। पूरे मामले पर सीडब्लू सी की नजर बनी हुई है। आवश्यकता पड़ने पर लखनऊ सीडब्लूसी से सम्पर्क किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments