Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकागजात न मिलने से पूर्व महामंत्री धरने पर बैठे, एसडीएम के हस्तक्षेप...

कागजात न मिलने से पूर्व महामंत्री धरने पर बैठे, एसडीएम के हस्तक्षेप से मिला समाधान


◆ फौजदारी अहलमद के खिलाफ कार्रवाई का मिला आश्वासन


अंबेडकर नगर। बार एसोसिएशन  के पूर्व महामंत्री विशाल कुमार सिंह को तहसील अकबरपुर में आवश्यक कागजात न मिलने से आक्रोशित होकर धरने पर बैठना पड़ा। पूर्व महामंत्री का आरोप है कि फौजदारी अहलमद अश्वनी उपाध्याय बीते पांच दिनों से उन्हें लगातार टालमटोल कर दौड़ाते रहे और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।

कागजात न मिलने से नाराज होकर उन्होनें तहसील परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम मौके पर पहुंचीं और तत्काल कागजात उपलब्ध कराए। साथ ही फौजदारी अहलमद अश्वनी उपाध्याय के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। पूर्व महामंत्री विशाल कुमार सिंह ने कहा कि  राजीव तिवारी व जगदंबा प्रसाद के कहने पर फौजदारी अहलमद कागजात नहीं दे रहे थे। यह तहसील में व्याप्त लापरवाही और मनमानी का प्रतीक है। ऐसे रवैए से न केवल अधिवक्ता वर्ग बल्कि आम जनता भी परेशान रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments