Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी से मारपीट, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी से मारपीट, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। विद्युत उपकेंद्र जलालपुर क्षेत्र में बकाया वसूली एवं विद्युत विच्छेदन का कार्य कर रहे विभागीय संविदा कर्मचारी पर उपभोक्ता पक्ष के पिता-पुत्रों ने हमला कर दिया। मारपीट में कर्मचारी घायल हो गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विद्युत उपकेंद्र जलालपुर में तैनात अवर अभियंता अमित कुमार पटेल ने बताया कि विभाग के समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मी मनीराम, शरद मिश्र, अनुज व धर्मेंद्र यादव क्षेत्र में बकाया वसूली और विद्युत विच्छेदन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उपभोक्ता आशा देवी का बकाया होने पर केबल काट दी गई थी।

शाम को कर्मचारी धर्मेंद्र यादव को रामानंद मंगुरा डीला चौराहे पर मिला और अपने घर बुलाया। वहां उसने केबल जोड़ने की बात कही। कर्मचारी द्वारा मना करने पर रामानंद, उसका पुत्र राधारमन व अमृत प्रकाश गाली-गलौज करने लगे और मारपीट कर दी। इस दौरान संविदा कर्मी को गंभीर चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

अवर अभियंता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments