Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीडीसी संघ हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष ने लगाया जानमाल की धमकी का आरोप

बीडीसी संघ हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष ने लगाया जानमाल की धमकी का आरोप

मिल्कीपुर, अयोध्या। बीडीसी संघ के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह ने जानमाल की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत विकास सिंह ने क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर से की है। हैरिंग्टनगंज ब्लाक के घुरेहटा गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास सिंह को गांव के ही एक व्यक्ति ने जानमाल की धमकी दी है। दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के आम रास्ते को विमलेश कुमार अवरुद्ध कर रहा है। ग्रामीणों के बुलावे पर गांव वालों के साथ वह भी मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद विमलेश कुमार ने विकास सिंह को काफी कुछ भला बुरा कहा और जान से मार डालने की धमकी दी। जिसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत संघ के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह ने मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी से की है। क्षेत्राधिकार मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दबंगई करने वालो के खिलाफ पुलिस गंभीर कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments