◆ लाखों श्रद्धालुओं ने गोविंद सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी
बसखारी अम्बेडकर नगर, 3 दिसम्बर। सिद्धि साधना का केंद्र बिंदु महीने भर चलने वाले पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक मेले का पवित्र स्नान पर्व गोविंद दशमी के दिन कुशलतापूर्वक संपन्न हो गया। हालांकि महीने भर तक चलने वाले इस मेले को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई तैयारी बैठक के कागजों तक सीमित रहने के कारण इस पवित्र स्नान पर्व पर व्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।मेले की तैयारी बैठक में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत को भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों ने अंगूठा दिखा दिया।



