Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधूमधाम से मनाया गया बारावफात, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं खाकी

धूमधाम से मनाया गया बारावफात, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं खाकी

कुमारगंज, अयोध्या। गुरुवार को मिल्कीपुर सर्किल क्षेत्र में जगह-जगह बारावफात धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तुलसमपुर, कुमारगंज, थमथुवा सहित कई जगहों पर जुलूस निकाला गया।

   नगर पंचायत कुमारगंज के बवां बाजार से जुलूस निकल कर कुमारगंज थाने के पास, मिल्कीपुर, सरूरपुर, कंजी, थमथुवा, मलेथुआ, जोरियम, इटौंजा आदि आसपास के कई जगहों से निकाले जुलूस आकर शामिल हुए। गिरजामोड़ के पास तक जुलूस गया। जहां पर जुलूस में शामिल सभी लोगो ने एक दूसरे को बधाई दी और सभी को जलपान कराया गया। जुलूस का कार्यक्रम शांति पूर्वक समाप्त हुआ इसके बाद जुलूस अपने-अपने स्थान के लिए रवाना हो गए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम, सीओ आशीष निगम, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार स्वेताभ सिंह क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए।

      सर्किल के तीनों थानों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ चप्पें चप्पे पर नजर बनाए रखे। गांव और बाजार से निकलने वाले जुलूस में भी पुलिस टीम मुस्तैद रही। सुरक्षा की दृष्टि से कुमारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ चौकी देवगांव क्षेत्र से निकलने वाले जूलूस में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments