Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

अयोध्या। सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का आंदोलन जारी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) अयोध्या के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर सभा आयोजित की।

वक्ताओं ने कहा कि शाखाओं में कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगातार कार्य दबाव और तनाव बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए यूएफबीयू लंबे समय से सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग कर रहा है। यह मुद्दा पूर्व में हुए कई द्विपक्षीय समझौतों में भी उठाया गया था और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की सहमति के बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन परिणाम सामने नहीं आए, जिससे बैंक कर्मियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

सभा में वक्ताओं ने सरकार से बैंक कर्मियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन में अशोक कुमार पांडे, नितिन कुमार, अंकित कुमार, महेंद्र पाठक, सौरभ चंद, जितेंद्र कुमार, के.के. रस्तोगी, सुभाष श्रीवास्तव और हिमांशु चौरसिया सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments