Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजीकरण व ठेका प्रथा का किया विरोध

बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजीकरण व ठेका प्रथा का किया विरोध


अयोध्या। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को ऑल बैंक एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक की सिविल लाइन शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला महामंत्री के.के. रस्तोगी ने किया, जिसमें विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक एम्पलाइज फेडरेशन की प्रदेश महिला संयोजक कुमारी ज्योति ने सरकार से श्रम विरोधी नीतियों और निर्णयों को शीघ्र वापस लेने की मांग की। यूएफएयू के जिला संयोजक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार मजदूर वर्ग पर हमले बंद करे और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। अधिकारी संगठन के नेता अशोक कुमार पांडे ने बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में निजीकरण व विनिवेश पर रोक लगाने तथा आईडीबीआई बैंक को बेचने का निर्णय वापस लेने की मांग उठाई।

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रांतीय सहायक महामंत्री अमित यादव ने कहा कि बैंकों में ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग समाप्त कर रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए और कर्मचारियों का शोषण बंद हो।

प्रदर्शन व धरने में नितिन कुमार, अंकित पासी, मुकेश दुबे, एन. तिवारी, दिवाकर, अशोक आर्य, विवेक मौर्य, रामप्रीत, रामचंद्र, अशोक दुबे, कृष्ण चंद्र, विनोद, राम प्रकट यादव, अजीत वर्मा, दिनेश तिवारी, शिवकुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments