Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाइकिल से बैग चोरी, जरूरी दस्तावेज गायब

साइकिल से बैग चोरी, जरूरी दस्तावेज गायब


जलालपुर अम्बेडकर नगर। साइकिल से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित राम जीत निवासी अजईपुर कोतवाली जलालपुर ने बताया कि वह अपनी साइकिल पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ी कर काम के लिए अंदर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने साइकिल से बैग उतारकर लेकर फरार हो गया।

पीड़ित के अनुसार बैग में पोस्ट ऑफिस से संबंधित कई पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। बैग चोरी हो जाने से पीड़ित को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने जल्द से जल्द चोरी हुए दस्तावेज बरामद कराने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments