◆ रस्साकसी में समैसी तथा वालीबॉल में हुनहुना की टीम बनी विजेता
अयोध्या। बाबा बाजार में चल रही दो दिवसीय प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को हुआ। समापन सत्र की शुरूआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी की 25, वालीबॉल की 18 तथा रस्साकसी की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।



