Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीएड प्रवेश परीक्षा 1 जून को, अयोध्या के 25 केंद्रों पर दो...

बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जून को, अयोध्या के 25 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन 1 जून (रविवार) को दो पालियों में किया जाएगा।

बीएड नोडल समन्वयक प्रो. फर्रूख जमाल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के पांच जनपदों के 74 परीक्षा केंद्रों पर कुल 34,678 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केवल अयोध्या में 25 केंद्रों पर 11,699 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।

सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर 50 पर्यवेक्षक, 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, और 13 केंद्र प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, और सघन तलाशी की व्यवस्था की गई है। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

एसपी सिटी चन्द्र पाणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी ने नकलविहीन परीक्षा की प्रतिबद्धता जताई। बैठक का संचालन डॉ. मोहन चंद्र तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गंगाराम मिश्र ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments