Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआयुष मंत्री ने किया श्री फरटिलिटी सेंटर का उद्घाटन

आयुष मंत्री ने किया श्री फरटिलिटी सेंटर का उद्घाटन

अयोध्या। आरडी हास्पिटल के तत्वावधान में हैदराबाद की श्री फरटिलिटी सेंटर का उद्घाटन मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के द्वारा किया गया। इस मौक़े पर विशिष्ट अथिति मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ. संदीप चौधरी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए आरडी हास्पिटल के संस्थापक ओ॰पी द्विवेदी ने अपने इस नये उद्यम के विषय में विस्तार से बताया,।
श्री फर्टिलिटी के संस्थापक डॉ प्रवीण शिंदे अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे। डॉ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका यह उपक्रम विगत २५ वर्षों से हैदराबाद में काम कर रहा है और अब तक ४०,००० से अधिक परिवार इससे लाभान्वित हो चुके हैं ।
डॉ हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि आर डी हास्पिटल अगले वर्ष तक १०० बेड का वर्ल्डक्लास हॉस्पिटल वाराणसी के लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। जहां देश और विदेश के बड़े डॉक्टर समय समय पर अपनी सेवा देते रहेंगे। इस मौक़े पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मशहूर लेखिका डॉ नीरजा माधव व रामलला अयोध्या के पोशाक डिज़ाइन करने वाले फैशन डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी भी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments