Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली तक अयोध्या को मिलेगा फ्लोटिंग पब्लिक बाथिंग कुंड

होली तक अयोध्या को मिलेगा फ्लोटिंग पब्लिक बाथिंग कुंड


अयोध्या। धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अयोध्या में सरयू नदी पर फ्लोटिंग पब्लिक बाथिंग कुंड का निर्माण किया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित इस परियोजना के फरवरी के अंत तक पूर्ण होने और होली तक इसके संचालन में आने की संभावना जताई जा रही है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि फ्लोटिंग बाथिंग कुंड परियोजना पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत आ रही है। निर्माण कार्य लिटमस मरीन इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। यह स्नान कुंड 25 मीटर × 15 मीटर के आधुनिक फ्लोटिंग स्ट्रक्चर पर आधारित होगा, जिसे पोंटून और उच्च-शक्ति फाइबर सामग्री से तैयार किया जा रहा है। यह संरचना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के अनुसार स्वतः संतुलित हो सकेगी।

परियोजना के तहत दो अलग-अलग स्नान कुंड बनाए जा रहे हैं, जिनका आकार 15 मीटर × 4 मीटर होगा। इनमें एक पुरुषों और दूसरा महिलाओं के लिए निर्धारित रहेगा। परिसर में कुल दस चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, जिनमें पांच पुरुषों और पांच महिलाओं के लिए होंगे। सुरक्षा के लिए सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, सोलर लाइट, बैठने की व्यवस्था और इमरजेंसी सपोर्ट बोट भी शामिल की गई है।

इसके अलावा, परिसर में सात दुकानें प्रस्तावित हैं, जहां पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संगठित एवं सुरक्षित स्नान सुविधा मिलने के साथ-साथ सरयू नदी के घाटों पर अव्यवस्था और कचरे की समस्या कम होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments