Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्रीं के आगमन पर राममय होगी अयोध्या, फूलों से सजाई जाएंगी सड़कें

प्रधानमंत्रीं के आगमन पर राममय होगी अयोध्या, फूलों से सजाई जाएंगी सड़कें


◆ अयोध्या में कहीं न रहे धूल गंदगी, नगर निगम लगाए अतिरिक्त सफाई कर्मी


अयोध्या। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में राममय दिखेगी अयोध्या। फूलों से सजाई जाएंगी सड़के। अयोध्या में धूल व गंन्दगी न हो इसके लिए 2 हजार अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए जाएंगे। इस बावत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत अयोध्या को राममय और बेहतर ढंग से सजाते हुये आकर्षक बनाया जाय। प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में अयोध्या की सजावट व भव्यता का भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के रिर्हसल के रूप में हों। उन्होनें ने कहा कि हाईवे से नयाघाट की तरफ आ रहे धर्मपथ की भी सजावट आकर्षक होनी चाहिए और एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को फूलों से सजाया जाय। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग को पेंट किया जाय तथा उसकी मीडियन में आकर्षक फूल व गमले आदि रखे जाय।

अयोध्या में कही भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी आदि न हो इसका भी सुनिश्चयन किया जाय इसके लिए नगर निगम में मौजूदा में 3 हजार सफाई कर्मी है इनको बढ़ाकर 5 हजार कर दिया जाय। एयरपोर्ट की तैयारियां की जाय तथा रेलवे स्टेशन अयोध्या के भी जो कार्य हो उसको एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से 2 लाख लोगों की आने की सम्भावना है। जनसभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों की पार्किंग व उसके पास जन सुविधाओं की व्यवस्था की जाय।

 उन्होंने कहा कि अयोध्या का एक डिजिटल टूरिस्ट मैप विकसित किया जाय तथा उसमें अयोध्या में मौजूद सभी आधारभूत सुविधाओं एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी सभी भारतीय भाषाओं एवं भगवान श्रीराम से जुड़ने वाले प्रमुख देशों की भाषाओं व संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में हों। अयोध्या की सड़कों की स्ट्रीट लाइट बेहतर हों। इस दौरान पूरे अयोध्या में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अयोध्या को राममय बनाया जाय। प्रस्तावित आगमन मार्ग पर एक पूर्वाभ्यास भी कर लिया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments