Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआध्यात्मिक धरोहर को संजोते हुए किया गया अयोध्या का विकास - महापौर

आध्यात्मिक धरोहर को संजोते हुए किया गया अयोध्या का विकास – महापौर


अयोध्या। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या के लक्ष्मण घाट वार्ड के बूथ में जनसम्पर्क कर व जनचौपाल लगा कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान कई स्थानों पर महापौर का स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। जनचौपाल में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी अयोध्या अपने सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। दुनिया के कई देशों में होने वाली रामलीलाएं आज भी मर्यादा व अनुशासन का पाठ लोगों को पढ़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या के आध्यात्मिक धरोहर को संजोते हुए विकास करने के साथ इसके सांस्कृतिक महत्व को भी वैश्विक स्तर पर दीपोत्सव के माध्यम से प्रसारित किया। आज विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अयोध्या आ गई है। दुनिया के कोने कोने से श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधा देने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। रामनगरी में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रेलवे स्टेशन व पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments