Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामठों व घरों में श्रद्धालुओं को अयोध्यावासी दें स्थान : महापौर

मठों व घरों में श्रद्धालुओं को अयोध्यावासी दें स्थान : महापौर


◆ संतो व महंतों संग बैठक


◆ आवागमन में असुविधा न होने का दिया भरोसा


अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रामनगरी के संतों-महंतों एवं नागरिकों का आह्वान किया कि वह बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने मठ-मंदिरों एवं घरों में स्थान दें, ताकि वह अयोध्या की अच्छी छवि लेकर वापस लौटें। वह तुलसी स्मारक भवन में संतों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के साथ भगवन श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते प्रतिदिन लगभग दस लाख लोग आ रहे हैं। इन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा की अगुआई में नगर निगम तत्पर है। दस हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। घाटों से लेकर नगर क्षेत्र में सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने संतों के सवाल उठाने पर आवागमन की असुविधा को दूर करने का भरोसा दिया और इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर महंत जयराम दास, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्त, श्रीनिवास शास्त्री एवं कई संत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments