Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या अयोध्या प्रीमियर लीग 9 - केटी नाइट राइडर्स पहुंची सेमीफाइनल में

 अयोध्या प्रीमियर लीग 9 – केटी नाइट राइडर्स पहुंची सेमीफाइनल में

अयोध्या।  अयोध्या प्रीमियर लीग -9 के पाचवें दिन एक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया । आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर और निदेशक सै0 सुबहानी ने मैदान पर जाकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया ।

केटी नाइट राइडर्स व एकता राइडर्स में खेले गए मैच में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। एकता राइडर्स के गेंदबाज मोनु ने 4 विकेट और नवी ने 2 विकेट हासिल किए।

एकता राइडर्स की टीम 19 वें ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। एकता राइडर्स के बल्लेबाज शुएब ने 24 रन बनाये व गुलाब ने 15 रन बनाये। मैच में मंयक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि लीग का अगला सत्र 12 दिसम्बर से शुरू होगा। इस मौके पर देवेन्द्र मिश्रा दीपू, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, अमित सक्सेना,डॉ0 रजनीश, शोभित कपूर, उमाशंकर जायसवाल, अंकुश गुप्ता, अखिलेश पाठक, सुमित सिहं, मो0हमजा, संदीप वैश्य, मो0विलाल,राजू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments