Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रवर्तन दल के वायरल वीडियो पर अयोध्या विधायक ने नगर आयुक्त को...

प्रवर्तन दल के वायरल वीडियो पर अयोध्या विधायक ने नगर आयुक्त को दिया कार्यवाही का निर्देश


◆ अयोध्या समाचार ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के प्रवर्तन दल का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इसका संज्ञान लिया है। इस वीडियो तथा समाचार को अयोध्या समाचार ने प्रमुखता से किया प्रकाशित था। वीडियो में प्रवर्तन दल के तीन सदस्य पटरी दुकानदारों को दीवार के सहारे हाथ नीचे और पैर ऊपर करने की सजा देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो का दृश्य देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में सीताराम का जाप भी सुनाई दे रहा है, जिससे यह दृश्य और अधिक चर्चा में आ गया।

घटना पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अयोध्या की मर्यादा के अनुरूप नही हैं। प्रर्वतन दल के सदस्यों को यह समझना चाहिए कि वह जनता की सेवा के लिए है, न कि भय और अपमान फैलाने के लिए। छोटे दुकानदार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनका किसी भी प्रकार का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी राज में सभी को समान रूप से जीवनयापन का अधिकार है। किसी को अपमानित या उत्पीड़न की घटनाएं नही होनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने सीमा लांघी है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अनिवार्य है।


वायरल वीडियो


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments