Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या मेडिकल कालेज में होगी प्रदेश की पांचवी नैट लैब

अयोध्या मेडिकल कालेज में होगी प्रदेश की पांचवी नैट लैब


◆ अन्य लैब की तुलना में 50 गुना अधिक विश्वसनीय व जल्द रिजेल्ट की सुविधा देती है नैट लैब


◆ मेडिकल कालेज पहुंच गयी है लैब में लगने वाली मशीन, जल्द होगी लैब की शुरुआत


अयोध्या। प्रदेश की पांचवी नैट लैब राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या में विकसित की जा रही है। एचआईवी, हेपेटाईटिस बी व सी की सबसे सटीक जांच नैट लैब में होती है। अन्य लैब की तुलना में इसकी रिपोर्ट 50 गुना ज्यादा विश्वसनीय मानी जाती है। नेट लैब में प्रयोग होने वाली मशीन कालेज के ब्लड बैंक पहुंच गयी है। मशीन की लागत करीब पांच करोड़ आयी है। जल्द इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद अब मरीजों को नैट लैब टेस्टेड रक्त मिलेगा।
मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में 90 से लेकर 180 दिन में एचआईवी, हेपेटाईटिस बी व सी की पूरी जांच रिपोर्ट आती है। जिसमें ब्लड लेने के बाद तुरंत उसके संक्रमित होने का पता नहीं चलता है। नैट लैब की मशीन दो से पांच दिन में रिजेल्ट दे देती है। जो अन्य लैब की तुलना में 50 गुना अधिक विश्वसनीय होती है।
उन्होंने बताया कि अब मेडिकल कालेज में मरीजों को नैट लैब टेस्टेड रक्त मिलेगा। जिसमें मेडिकल कालेज के मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क व बाहरी मरीजों को शुल्क देने के बाद यह ब्लड उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में नैट लैब विकसित करने के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। एक कम्पनी के माध्यम से मशीन को इंस्टाल कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments