Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याव्यापारियों से वार्ता के बाद अयोध्या जीएसटी की छापेमारी स्थगित

व्यापारियों से वार्ता के बाद अयोध्या जीएसटी की छापेमारी स्थगित

अयोध्या। व्यापारियों से वार्ता के बाद अयोध्या में जीएसटी की छापेमारी स्थगित हो गई। यह जानकारी राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड फर्स्ट अनंजय कुमार राय ने दी। व्यापारी अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड फर्स्ट अनंजय कुमार राय के साथ वार्ता की।
अपर आयुक्त ग्रेड फर्स्ट अनंजय कुमार राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी के छापे में व्यापारियों में भय का माहौल नहीं होना चाहिए। जहां पर आवश्यकता थी वहां पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। व्यापारियों का विश्वास हासिल करने के लिए फिलहाल कार्रवाई स्थगित हो गई है।उ न्मुक्त भाव से लोग व्यापार करें, समय से अपना रिटर्न व टैक्स जमा करें। जितना ड्यू टैक्स बनता है सभी व्यापारियों से अनुरोध है। अपना टैक्स जमा करते रहे है। किसी भी व्यापारी को भय में रहने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने बताया कि दुकान बंद कर व्यापारी भाग रहे थे। विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments