Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडायल 112 की रैंकिंग में मिला प्रदेश में अयोध्या को मिला दूसरा...

डायल 112 की रैंकिंग में मिला प्रदेश में अयोध्या को मिला दूसरा स्थान, मंडल के चार जिले टॉप 25 में


अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई डायल 112 की रैकिंग में अयोध्या जिले को दूसरा स्थान मिला है। रामपुर जिले को प्रथम स्थान मिला है। मंडल के चार जिले टॉप 25 की लिस्ट में शामिल है।
सेंटलाइड सिस्टम के तहत कम रिस्पांस टाइम में डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती है। डायल 112 की पुलिस द्वारा किए गए कई मानवीय सहायता के कार्य भी सोशल मीडिया में छाए रहते है। डायल 112 शिकायतों पर ही नहीं लगाई जाती, बल्कि इनकी ड्यूटी रात के समय भी चौक-चौराहों पर रहती है। रात 10 से सुबह 6 बजे तक महिला स्कॉट के जरिये भी आधी आबादी की सुरक्षा की जाती है।


53 चार पहिया व 21 दो पहिया वाहन हैं डायल 112 में


जिले में डायल 112 के रिस्पांस टाइम में यूं ही सुधार नहीं आया है। इसके लिए यहाँ वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। 52 चार पहिया वाहन व 21 दो पहिया वाहन डायल 112 में लगाये गए हैं। दोनों की वाहन बेहतर माइलेज व कम समय मे अधिक रफ्तार पकड़ने वाले हैं। चार पहिया वाहन बाजारों में व दो पहिया वाहन गलियों तक मे गस्त करने के अलावा किसी भी शिकायत पर जल्द से जल्द पहुंचने से सक्षम है।


469 पुलिस कर्मचारी लगे हैं डायल 112


डायल 112 में वाहनों की ही संख्या अधिक नहीं है बल्कि यहां स्टाफ भी बड़ा है। कुल मिलाकर 469 पुलिस कर्मचारियों की इस पर ड्यूटी लगाई गई है। सभी को रोट्रेक्ट भी किया जाता रहा है।


ये रहे प्रदेश के टॉप 5 जिले जिला-रिजल्ट


1-रामपुर-94.81
2-अयोध्या-93.45
3-संभल-92.34
4-कासगंज-92.29
5-शाहजहांपुर-92.06


टॉप 25 में हैं मण्डल के चार जिले


रैंक – जिला – रिजल्ट
2 – अयोध्या – 93.45
8 – बाराबंकी – 91.44
13 – अम्बेडकरनगर – 90.69
24 – अमेठी – 89.41


एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय से अक्टूबर की रैंकिंग जारी हुई है। अभी फिलहाल हम लोग प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं। अगली कोशिश रहेगी अगली बार प्रथम स्थान पर आ जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments