Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागौ संरक्षण में अयोध्या को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान

गौ संरक्षण में अयोध्या को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान


◆ एक सप्ताह का अभियान चला कर 411 गोवंशों को किया गया संरक्षित


अयोध्या। एक सप्ताह तक चले गोवंश संरक्षण अभियान के दौरान जिले ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाई है। लक्ष्य से भी अधिक गोवंशों को संरक्षित कर पांचवां स्थान हासिल किया है। संरक्षित किये गए गोवंशों को गौशालाओं में शासन की ओर से नामित किये गए नोडल अधिकारी डॉ. अजय कनौजिया की देखरेख में रखवाया गया है।

शासन की तरफ से सात दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक के लिए निराश्रित गोवंशों के लिए अभियान चलाया गया। अभियान प्रदेश भर में चला, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। 75 जिलों में टॉप पर अलीगढ़ जिला है। पांचवां स्थान अयोध्या जिले को मिला है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव मूर्ति प्रसाद ने बताया कि अयोध्या जिले में ही 81 गोशालाएं हैं, इनमे सर्वाधिक मिल्कीपुर में है। सभी गोशालाओं में 15 हजार से भी अधिक गोवंशों को संरक्षित किया गया है। शासन की तरफ से जिले को एक हफ्ते के दौरान 350 गोवंशों को संरक्षण का लक्ष्य मिला था। इस दौरान जिले के पशुपालन विभाग ने 411 पशुओं को संरक्षित किया है। इन गोवंशों को 10 गोशालाओं में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments