Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकला साधकों के सम्मान, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व लोककलाकारों की प्रस्तुति का...

कला साधकों के सम्मान, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व लोककलाकारों की प्रस्तुति का गवाह बना अयोध्या महोत्सव

अयोध्या। छठवे दिन अयोध्या महोत्सव का परिवेश कला साधको के सम्मान, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व लोककलाकारों की प्रस्तुति का गवाह बना। पंडित अनुज मिश्रा और उनकी छात्राओं ने कथक, दूरदर्शन की ए ग्रेड की कलाकार पूनम श्रीवास्तव, लोकगायिका शिखा भदौरिया ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। संस्कार भारती अवध प्रान्त द्वारा भारतीय लोक कला परंपरा की विविध विधाओं के कला साधकों का सम्मान समारोह एवं अवध में राम शीर्षक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंशमाली टंडन एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गेश राय, सहप्रभारी संस्कार भारती अवध प्रान्त द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। मुख्य अतिथि का अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र, बुके आदि भेंट करते हुए स्वागत के साथ सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में संस्कार भारती के विविध विधाओं के कलाकारो ने अपनी भव्य प्रस्तुति से दर्शकों एवं श्रोताओं के मन को मोह लिया। भव्य प्रस्तुति के बाद इन कलाकारों को अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। अरूण द्विवेदी के संयोजन में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर कवियों ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी। जिसमें जमुना प्रसाद उपाध्याय ने काव्य धारा में सुनाया कि – जब जब खादी से समझौता करना पड़ता है, हंसना कीमत है लेकिन कुछ लोगों को हंसने की तैयारी करना पड़ता है।…… इस पर लोगों ने खूब ठहाका लगाया। वहीं बिहारी लाल अंबर ने भी सुनाया – कितने घरों को जलना पड़ता है जज़्बात में, इक रात देखा है बरसात में, हमसे मिलना कभी सादगी रात में।…… लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसी क्रम में अरूण द्विवेदी की काव्य धारा – प्रेम एक आश है, प्रेम विश्वास है। प्रेम से कुछ नहीं तो यहां खास है। प्रेम का ढाई आखर है जिसने पढ़ा, जीतने की कला उसके ही पास है।। …… इस पर श्रोता प्रेमपूर्वक मंत्रमुग्ध हो गए। इसी प्रकार शम्भू शिखर, दिनेश बांवरा, रामायणधर द्विवेदी, वन्दना शुक्ला, अर्चना द्विवेदी, सुनीता पाठक, दुर्गेश निर्भीक, निखिल उपाध्याय, दुर्गेश पाण्डेय दुर्लभ आदि कवियों ने अपनी भव्य प्रस्तुति से महोत्सव में धूम मचा दी। किसी ने अवध पर तो किसी ने अयोध्या, तो किसी ने महोत्सव पर जोरदार काव्य प्रस्तुत किया। इस काव्य रस ने श्रोताओं को मधुर आनंद से भाव विभोर कर दिया।
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 4 जनवरी को अयोध्या प्रतिभा सम्मान समारोह, नाहिद कैफ के संयोजन में अयोध्या आइडल एवं विवेक पाण्डेय के संयोजन में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड का भव्य आयोजन होगा जिसमें भोजपुरी सिनेमा के महशूर सुपर स्टार प्रदीप पाण्डेय उर्फ चिंटू, संजय पाण्डेय आदि सुपर स्टार अभिनेताओं द्वारा भव्य प्रस्तुति एवं उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव केप्रबन्धक ई. रवि तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, अरूण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, एस बी सागर प्रजापति, विजय यादव, मोहित मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी रेगन सिंह चौधरी, रवि चौधरी, ऋचा उपाध्याय, श्रुति श्रीवास्तव, गौरव सिंह, उज्जवल चौहान, निकिता चौहान, पूजा अरोड़ा, राजेश गौड़, अन्तरिक्ष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments