Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन 26 सितम्बर...

अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन 26 सितम्बर से

अयोध्या। 26 सितंबर से शहर में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य संबंधित जांच अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट कराएगा। यह निर्णय शहर के मोती बाग स्थित आभा होटल के सभागार में अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक लखनऊ निवासी अनूप तोलानी उपस्थित थे। जिनका स्वागत व अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा व महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा ने किया।
बैठक में पिछले दिनों ट्रस्ट में शामिल होने वाली समाजसेविका मीनू कपूर पूर्व प्रधानाचार्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज तथा भारती सिंह एडवोकेट का स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक में संरक्षक मंडल के द्वारा सर्वसम्मति से ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया तथा ट्रस्ट के संरक्षक मंडल का सदस्य मीनू कपूर को बनाया गया व उपाध्यक्ष पद पर भारती सिंह एडवोकेट मंजूर खान अवधेश कुमार शुक्ला नीलम श्रीवास्तव को बनाया गया। सचिव के पद पर मीना अवस्थी संजय सरीन, पवन कुमार जायसवाल, पूनम शर्मा, आरती शुक्ला तथा ऑडिटर के पद पर उमेश चंद्र इंजीनियर व राजन कुमार को सांस्कृतिक प्रभारी का नया दायित्व दिया गया है। बैठक के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के संरक्षक अनूप कुमार तोलानी ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रस्ट का मूल काम चैरिटी करना है जिसको हम सबको मिलकर स्वास्थ्य शिविर बड़े पैमाने पर लगाने की आवश्यकता है। ट्रस्ट के बढ़ते हुए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि ट्रस्ट अयोध्या जिले में ही नहीं उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत के अंदर ट्रस्ट का नाम रोशन होगा महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा ने बताया कि 26 सितंबर को लगने वाले मेडिकल कैंप के स्थल की जानकारी एक-दो दिन में बता दी जाएगी बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में संरक्षक डॉक्टर सीताराम अग्रवाल संरक्षक डॉक्टर जावेद अख्तर संरक्षक राम बहल जी संरक्षक प्रीतम सिंह संरक्षक डीएन वर्मा उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी उपाध्यक्ष सचिन सरीन महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष एकता टंडन सचिन सुचिता भल्ला, अजय श्रीवास्तव, बबीता यादव, विजेता जायसवाल, अमित कुमार विभूति कुमार श्रीवास्तव, शशि रावत, आशीष कौर, कंचन राठौर, आकांक्षा सिंह शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments